विविध भारत

महिला दिवस पर कवित्री बनीं CWC प्रमुख स्वाति मालीवाल, पढ़ी यह कविता

DCWC की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी स्वाति ने ट्विटर पर लिखा, जिंदगी भीख में नहीं मिलती, जिंदगी बढ़के छीनी जाती है

2 min read
महिला दिवस पर कवित्री बनीं CWC प्रमुख स्वाति मालीवाल, पढ़ी यह कविता

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ( DCWC ) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day ) की बधाई देने के लिए कविता का सहारा लिया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "जिंदगी भीख में नहीं मिलती, जिंदगी बढ़के छीनी जाती है। अपना हक संगदिल जमाने से छीन पाओ तो कोई बात बने।

सर झुकाने से कुछ नहीं होता, सर उठाओ तो कोई बात बने। हैशटैगहैप्पीइंटरनेशनलवीमेंसडे।"

वहीं , अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day ) पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ramnath Kovind ) ने रविवार को समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं और संस्थानों को 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया।

इन महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में हुए एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने 34 महिलाओं और संस्थानों को इस सम्मान से नवाजा।

इन महिलाओं में आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया के सफर पर निकली नौसेना की छह महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

इसके अलावा समाज सुधार, विज्ञान, व्यापार, खेल, मनोरंजन और कला जगत जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाली तमाम महिलाओं को सम्मानित किया गया।

देश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में अतीत में मालीवाल ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया था और उन्होंने मांग की थी कि दुष्कर्म के दोषियों को छह महीने के भीतर मौत की सजा दी जाए।

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को जिन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा, उसमें बिहार के मुंगेर जिले की 43 वर्षीय वीणा देवी भी शामिल हैं।

वीणा देवी नक्सल प्रभावित बेलहर प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत कृषि के साथ-साथ मशरूम की व्यवसायिक खेती में भी हाथ आजमा रही हैं।

ये भी पढ़ें

International Women’s Day: रेलवे ने की अनूठी पहल, महिला स्टाफ के साथ चली महिला स्पेशल ट्रेन
Updated on:
08 Mar 2020 05:40 pm
Published on:
08 Mar 2020 05:32 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर