मुरादाबाद: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुरादाबाद से गजरौला स्टेशन तक लेडीज स्पेशल ट्रेन चलाई गयी। जिसमें स्टेशन से लेकर ट्रेन तक की कमान महिलाओं ने संभाली। स्टेशन पर महिला स्टेशन मास्टर और ट्रेन में ड्राइवर, गार्ड और चेकिंग स्टाफ भी महिलाएं रही। डीआरएम तरुण प्रकाश ने स्टेशन पर महिला स्टाफ का हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।