विविध भारत

दीप सिद्धू ने डर के चलते फेंक दिया था मोबाइल, इस इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहा था

लालकिला बवाल मामले में आरोपी दीप सिद्धू ने डर के चलते फेंक दिया था अपना मोबाइल दोस्तों के मोबाइल से बनाता वीडियो और विदेश में बैठी महिला मित्र से अपलोड करवाता
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2021, 2:48 PM IST
deep Sidhu
डर के चलते दीप सिद्धू ने फेंक दिया था अपना मोबाइल

नई दिल्ली। कृषि कानूनों ( Farm Law ) के विरोध में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई ट्रैक्‍टर रैली ( Tractor Parade ) के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ( Deep Sidhu ) को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल के मुताबिक, 25 नवंबर के आसपास दीप पहली बार सिंघू बॉर्डर आया था। पूछताछ में सिद्धू ने बताया कि 26 जनवरी के बाद मोबाइल फोन डर के चलते फेंक दिया था और लगातार अपने दोस्तों के मोबाइल नंबर से बात कर रहा था।

25 नवंबर को दिल्ली पहुंचे सिद्धू का सिंघू बॉर्डर पर अपना एक टेंट था, जिसमें वो रुकता था। पहले दिन ही उसने किसान आंदोलन के पक्ष में स्पीच दी थी।

हालांकि दीप ने सिंघू बॉर्डर के आगे ही एक कमरा भी किराए से लिया हुआ था वहां भी वो अक्सर रुकता था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में उसने बताया है कि शुरुआत में तो वो भी किसानों के समर्थन में जन आंदोलन से जुड़ा था पर बाद में उसने किसान नेताओं को समझाने की कोशिश की कि वे चक्काजाम या रैली न करें।

स्पेशल सेल के अधिकारियों ने जब पूछा कि तुम्हारे बनाए वीडियो से लोग भड़क रहे थे तो दीप ने जवाब दिया कि वो तो करना पड़ता है इसलिए क्‍योंकि मैं भीड़ के साथ था।

दीप ने बताया वो कई दफा लक्खा सिधाना से सिंघु बॉर्डर पर मिला था। 26 जनवरी के बाद दीप ने मोबाइल फोन डर के चलते फेंक दिया था और वह लगातार अपने दोस्तों के मोबाइल नंबर से बात कर रहा था।

उनके ही नंबरों से वीडियो बनाकर, अपना फेसबुक आईडी पासवर्ड विदेशी दोस्तों को देकर वह अपने वीडियो कैलिफोर्निया में बैठी अपनी महिला मित्र से अपलोड करवाता था।

पुलिस के मुताबिक लाल किले पर धार्मिक संगठन और किसान संगठन का झंडा फहराया गया। दंगे में यह सबसे आगे सिद्धू था। लाल किले पर 140 पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। उनके सर पर तलवार से चोट आई, लोगों को भड़काने वालो में सिद्धू सबसे अगुवाई कर रहा था।

कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ हंगामा
दीप सिद्धू की पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर कुछ हंगामा भी हुआ। समर्थन में आए एक शख्स और वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस ने बीचबचाव कर माहौल शांत कराया।

मामले के सह आरोपी किसान नेता सुखदेव सिंह की भी पेशी हुई, पुलिस ने उसकी एक दिन की कस्टडी मांगी इसके बाद कोर्ट ने सुखदेव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत