
नई दिल्ली। सेप्टिक टैंक में सफाईकर्मियों के साथ हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से सामने आया है। यहां सेप्टिक टैंक की सफाई करते हुए 5 मजदूर बेहोश हो गए। इनमें से दो के मौत की जानकारी मिल रही है। बता दें कि इन सभी को इलाके संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन मजदूरों का इलाज जारी
फिलहाल, बाकी तीन मजदूरों का इलाज जारी है। उनके हालत के बारे में अधिक जानकारी का इतंजार है। वहीं, इससे पहले यमुनानगर में एक सफाईकर्मी की 17 फीट गहरे सीवर में सफाई करने हुए मौत हो गई थी। बता जा रहा है कि वहा रक्षा उपकरणों के बगैर जिला न्यायालय के गहरे सीवर में काम कर रहा था। तभी गैस चढ़ने से बेहोश हो गया। उसे बचाने जब दूसरा सफाईकर्मी अंदर उतरा तो वह भी बेहोश गयाष। हालांकि, रस्सा बंधे होने के कारण अन्य कर्मियों ने उसे बाहर निकाल लिया।
सफाई कर्मियों का विभाग और ठेकेदार पर आरोप
तुरंत अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इस हादसे के बाद से ठेकेदार फरार है। दरअसल, सफाई कर्मियों ने ठेकेदार और विभाग पर उचित उपकरण न देने और उनकी सुरक्षा के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।