विविध भारत

Delhi : पहली बार 24 घंटे में सामने आए 660 नए मामले, कोरोना मरीजों की संख्या 12,000 के पार

  दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 14 कोरोना मरीजों की हुई मौत। गुरुवार को दिल्ली में 571 नए मामले सामने आए थे। अब अधिकांश कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

2 min read
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 14 कोरोना मरीजों की हुई मौत।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। दिल्ली सरकार ( Delhi Government ) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 22 मई को 660 नए कोरोना के मरीज पॉजिटिव पाए गए। यह एक ही दिन में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसके साथ ही अब दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,319 हो गई है।

ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 14 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वाली की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। 660 नए कोरोना के मरीज पॉजिटिव पाए गए।

गुरुवार को 571 मामले आए थे सामने

इससे पहले गुरुवार को 571 नए मामले सामने आए थे। यह एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा था। इससे पहले बुधवार को 534 मामलों की पुष्टि हुई थी। जबकि इसके एक दिन पहले 500 मामले सामने आए थे।

होम आइसोलेशन में 46.43 फीसदी मरीज

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के कारण ज्यादातर लोगों को अब कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। इस वजह से घर में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में 46.43 फीसद ( 2739 ) कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन ( Home Isolation ) में हैं।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी जारी है। इसके साथ ही दिल्ली में इस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 12,000 के पार कर गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,319 हो गई है। इनमें 6,214 कोरोना संक्रमितों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। है। इलाज के बाद 5,897 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

Updated on:
23 May 2020 11:33 am
Published on:
23 May 2020 10:36 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग