
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार से देश को मुक्त कराने के आंदोलन में कूदे अरविंद केजरीवाल का आज 50 जन्म दिन है। आम आदमी से खास बने अरविंद केजरीवाल के अंदर कई ऐसे गुण हैं जो कम ही लोग जानते हैं। आपको जान कर हैरानी होगी की अरविंद केजरीवाल एक इंजीनियर, मुख्यमंत्री और नेता होने के साथ-साथ बहुत अच्छे चित्रकार थे।
हाथों में एक पेंसिल और स्केच बुक हमेशा रहती थी
आपको बता दें कि अरविंंद केजरीवाल को स्केचिंग का बहुत शौक है। उनके हाथों में एक पेंसिल और स्केच बुक हमेशा रहती थी। वह स्केचिंग के इतने शौकिन थे कि वे जो भी चीजे देखते थे उनका चित्र बना देते थे। उन्होंने पेड़-पौधे, इमारत, जानवर सभी की स्केच बनाई हुई है। इसके अलवा उन्हें शतरंज और किताबों का काफी शौक था। खाली समय में वह अक्सर शतरंज खेला करते थे।
हरियाणा के रहने वाले है अरविंद केजरीवाल
आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म हरियाणा के सिवानी में 16 अगस्त 1968 में हुआ था। उनके पिता का नाम गोबिंद राम केजरीवाल था, पेशे से वह भी एक इंजीनियर थे। मां का नाम गीता देवी था। एक साधारण से इंजीनियर के परिवार में जन्मे केजरीवाल तीन भाईओं और एक बहन में से एक हैं। केजरीवाल का बचपन सोनीपत, गाजियाबाद और हिसार में बीता है।
रमन मैगसेसेय अवार्ड से हुए हैं सम्मानित
आपको बता दें कि आरटीआई एक्ट के लिए 2006 में केजरीवाल को रमन मैगसेसेय अवार्ड भी मिल चुका है। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और समाजसेवी अन्ना हजारे के संपर्क में आए थे। फिर उन्होंने लोकपाल बिल के लिए आंदोलन शुरू किया। 2012 में राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की और आम आदमी पार्टी का गठन किया। 2015 में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। सीएम बने उन्हें तीन साल हो चुके हैं।