दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को दिल्ली दंगे का मास्टरमाइंड बताया। दिल्ली दंगे के दौरान ताहिर हुसैन के संपर्क में था खालिद।
नई दिल्ली। दिल्ली दंगा मामले में एक अदालत की ओर से जारी जानकारी के आधार पर बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली की एक अदालत के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि उमर खालिद के खिलाफ सबूत हैं। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिर्सिटी के पूर्व छात्र और दिल्ली दंगें में आरोपी उमर खालिद ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन व अन्य के साथ मिलकर दिल्ली दंगे की साजिश रची थी। खालिद आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के संपर्क में था। अदालत की ओर से जारी इस स्पष्टीकरण से साफ हो गया है कि खालिद हुसैन पर मुकदमा चलेगा।
दंगे का मास्टरमाइंड है उमर खालिद
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगी की जांच में बताया है कि उमर खालिद दिल्ली दंगे का मास्टरमाइंड हैं। उसने ताहिर हुसैन के साथ मिलकर दिल्ली दंगे की साजिश रची थी। इस बात का आरोप दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल चार्जशीट में लगाया है। इस आधार पर दिल्ली पुलिस ने खालिद और ताहिर के खिलाफ मुकदमा चलाने का दावा किया है।