14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल सरकार ने दी उमर खालिद के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी,  UAPA के तहत चलेगा मुकदमा

  कई महीनों बाद दिल्ली सरकार ने दी केस चलाने की मंजूरी। दिल्ली दंगे में एक पुलिसकर्मी सहित 53 लोग मारे गए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Nov 2020, 3:25 PM IST

umar khalid

कई महीनों बाद दिल्ली सरकार ने दी केस चलाने की मंजूरी।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली दंगे में शामिल जेएनयू के पूर्व छात्र और अहम आरोपी उमर खालिद (Umar Khalid) के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। उमर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम संशोधन अधिनियम UAPA के तहत मुकदमा चलेगा।

हाल ही में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दिल्ली दंगा मामले में 17,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। उसके बाद अहम आरोपी उमर खालिद को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली दंगा मामले में बड़ी कार्रवाई, JNU का पूर्व छात्र Umar Khalid गिरफ्तार

गवाहों के नाम सार्वनिक करने पर रोक

बता दें कि फरवरी, 2020 के दिल्ली दंगे में एक पुलिसकर्मी सहित 53 लोग मारे गए थे। उसके बाद से दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा इसकी जांच में जुटी थी। जांच में दिल्ली पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया। खास बात यह है कि दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा चार्जशीट में 15 सार्वजनिक गवाहों का पूरा नाम और पता सार्वजनिक कर दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली की एक अदालत ने इन संरक्षित गवाहों का नाम प्रसारित करने पर रोक लगा दी थी।