विविध भारत

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 15 मार्च से कोर्ट रूम में होगी सुनवाई

HIGHLIGHTS दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि अब उसकी सभी बेंच 15 मार्च से दैनिक आधार पर कोर्ट रूम में सुनवाई करेगी। कोरोना महामारी के कारण देशभर के सभी अदालतों को बंद कर दिया गया था और तमाम सुनवाई वर्चुअल तरीके से सुनवाई की जा रही थी।
less than 1 minute read
Feb 20, 2021
delhi_high_court.jpg
Delhi High Court order to begin hearing in court room from March 15

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण अदालतों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा रही है, लेकिन अब हालात सामान्य होने के साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि अब उसकी सभी बेंच दैनिक आधार पर कोर्ट रूम में सुनवाई करेगी।

कोर्ट रूम में प्रतिदिन के आधार पर सुनवाई 15 मार्च से शुरू की जाएगी। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण देशभर के सभी अदालतों को बंद कर दिया गया था और तमाम सुनवाई वर्चुअल तरीके से सुनवाई की जा रही थी।

मालूम हो कि भारत में कोरोना महामारी की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन, कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आने के बाद से चिंताएं फिर से बढ़ गई है। हालांकि, देशभर में तेजी के साथ कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक करीब एक करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते दिनों एक बयान में कहा था कि कोरोना के नृए स्ट्रेन के खिलाफ भी भारत का कोरोना वैक्सीन कारगर है, लिहाजा चिंता करने की कोई बात नहीं है। भारत में कोरोना महामारी से अब तक 10,977,387 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 156,240 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
20 Feb 2021 05:05 pm
Published on:
20 Feb 2021 03:13 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी