विविध भारत

दिल्ली MCD उपचुनाव: 5 सीटों पर मतदान जारी, तीन मार्च को आएगा फैसला

Highlights त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगड़ वार्ड की सीटों पर चुनाव हो रहा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रोहिणी सी और शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड में उपचुनाव है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2021, 10:34 AM IST
mcd election

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को नगर निगम की 5 सीटों के उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया। इसमें पूर्वी दिल्ली नगर निगम के त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगड़ वार्ड की सीटों पर चुनाव हो रहा है, वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रोहिणी सी और शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड में उपचुनाव हो रहा है।

नगरपालिका उपचुनावों के लिए मतदान सुबह 7.30 से शुरू हो गए। ये शाम 5.30 बजे तक हो रहेगा। वहीं तीन मार्च को वोटों की गिनती शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। मुख्य प्रतिद्वंद्वियों आप, भाजपा और कांग्रेस में रविवार को होने वाले उपचुनावों को लेकर भरपूर उत्साह और तैयारियां देखने को मिलीं।

एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर, कोंडली और त्रिलोकपुरी इलाके में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। अपनी पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिलाने को लेकर सीएम केजरीवाल ने अपील कर कहा कि "दिल्ली में आप की सरकार है और नगर निगम में भी हमारा पार्षद होगा, तो मिलकर काम हो सकेगा, भाजपा को वोट दिया तो हर काम में टांग अड़ाएंगे।''

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: सीएम का सरगुजा दौरा स्थगित, अर्नब चक्रवात बना रोड़ा! अब वर्चुअल जुड़ेंगे, समाज ने शहर में निकाली रैली

School Holiday: सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ambikapur Road: सीएम आने वाले हैं तो रातों रात बना दी सडक़, कांग्रेसी नेता बोले- जला मोबिल डालकर कराया डामरीकरण

Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद