विविध भारत

रेतीले तूफान को लेकर दिल्ली मेट्रो ने जारी किया अलर्ट, 90 से ज्यादा हुई स्पीड तो रोकी जाएगी ट्रेन

दिल्ली मेट्रो की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगर तूफान की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा हुई तो मेट्रो को रोक देंगे।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 9:12 AM IST
Delhi Metro
Delhi Metro

नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर से उठा रेतीला तूफान देर रात राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहुंच गया। 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई धूल भरी आंधी ने सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी भारी तबाही मचाई है। दिल्ली के कई इलाकों में नुकसान की खबरें हैं।

70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आया रेतीला तूफान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे हरियाणा की तरफ से तेज आंधी तूफान दिल्ली की तरफ बढ़ा। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला के एक अधिकारी ने कहा कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि अभी राजधानी में तूफान का खतरा टला नहीं है। मौसम विभाग ने करीब-करीब शुक्रवार (11 मई) तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। आंधी तूफान का सबसे ज्यादा असर जिस पर पड़ने वाला है वो है ट्रांसपोर्ट। दिल्ली मेट्रो पर भी आंधी तूफाऩ का असर पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो की ओर से भी एहतियात बरतने की बात कही गई है।


मेट्रो ने एहतियात बरतने की कही बात

मेट्रो की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आंधी की स्पीड को ध्यान में रखते हुए अभी से ही एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने ये साफ किया है कि हवा की गति अगर 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है तो ट्रेन की आवाजाही सामान्य रहेगी लेकिन एलिवेटेड सेक्शन के प्लेटफॉर्म पर रेलगाड़ियां 40 किलोमीटर प्रति घंटे या कम की रफ्तार से प्रवेश करेंगी। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) राष्ट्रीय राजधनी और एनसीआर में मेट्रो का परिचालन करता है और वर्तमान में यह 252 किलोमीटर नेटवर्क पर मेट्रो चला रहा है।


90 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा हुई रफ्तार तो रूक जाएगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की ओर से यह भी कहा गया है कि, ‘अगर हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा हुई तो ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर रोक दिया जाएगा और कोई भी ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं करेगी।’

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता