नई दिल्ली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के हिसाब से ही देश के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला। मंगलवार को कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में एहतियातन स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। रविवार को हालात को मद्देनजर रखते हुए गृह मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी किया था।