विविध भारत

अब आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।

2 min read
अब आसमान से बरेसी आग, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम करवट ले रहा है। कभी आंधी, कभी तूफान तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग समय-समय पर आंधी,तूफान, बारिश की चेतावनी जारी करता रहा है। अब मंगलवार से लू की चेतावनी जारी की गई है। पहले ही प्रचंड गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार से लू अपना कहर बरसाएगी। मौसम विभाग ने अगले तीन के अंदर पूरे देश के लू से तपने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगह पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें

तप रहा बुंदेलखंड, बूंद-बूंद पानी के लिए वन्य प्राणी भी परेशान

आसमान से बरसेगी आग
आने वाले दिनों में आसमान से आग बरसने के आसार है क्योंकि उत्तर भारत में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली में सोमवार को पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत निकटवर्ती राज्यों में तापमान 43 से 44 डिग्री रहने का अनुमान है। 25 मई के बाद इसके 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 24 और 25 मई को मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी।

बेहाल हो रहे लोग
उत्तर भारत के कई इलाकों में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे। दोपहर को लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। आग उगल रही सूरज की किरणों के बीच जरूरी काम से निकलने वाले लोगों का कुछ ही देर में गला सूखने लगता है। तरल पदार्थों का सेवन कर लू से बचने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

कयामत बनकर तूफान मचाने आ रहा है ‘सागर’, इन राज्यों मच सकती है तबाही
Published on:
22 May 2018 09:30 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत