विविध भारत

सीएए प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शाहीन बाग सड़क खाली करने को कहा

सड़क बंद करने से लोगों को हो रही परेशानी स्कूली बच्चे और वरिष्ठ नागरिक ज्यादा प्रभावित एक महीने से सड़क पर चल रहा है प्रदर्शन
less than 1 minute read
shaheen_bagh.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग को खाली करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली एनसीआर के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र में लोग एक महीने से धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं।

वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चे ज्यादा प्रभावित

उल्लेखनीय है कि यह सड़क नोएडा और दिल्ली को जोड़ती है। विरोध प्रदर्शन के कारण नोएडा यातायात पुलिस ने उसे बंद कर दिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि हम रोड नंबर 13 ए पर बैठे प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे लोगों को हो रही परेशानी को समझें। राजमार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों, वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।

सड़क पर ही पढ़ी नमाज

खबरों के अनुसार- यहां धरने पर बैठी कुद महिलाओं ने शुक्रवार को जुमे की नमाज भी सड़क पर पढ़ी। वहीं कुछ हिंदू और सिख प्रदर्शनकारी महिलाओं के लिए भोजन का प्रबंध करने में लगे रहे। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि सरकार जब तक सीएए वापस नहीं लेती, तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे।

Updated on:
18 Jan 2020 11:20 am
Published on:
18 Jan 2020 10:57 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान