विविध भारत

दिल्लीः 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला ने संभाला सीबीआई निदेशक का पदभार

दिल्लीः ऋषि कुमार शुक्ला ने संभाला सीबीआई निदेशक का पदभार
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2019, 12:46 PM IST
CBI
जानिए कौन हैं CBI के नए डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीच जारी खींचतान के बीच सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को ऋषि कुमार शुक्ला को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक नियुक्त किया था। ऋषि कुमार मध्य प्रदेश काडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय चयन समिति की पिछले नौ दिनों में दो बार हुई बैठक के बाद जांच एजेंसी के शीर्ष पद के लिए 70 उम्मीदवारों में से की गई है। ऋषि कुमार मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं।

Updated on:
4 Feb 2019, 12:46 PM IST
Published on: