25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: आतंकियों ने छात्रा के सिर में मारी गोली, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

। जम्मू-कश्मीर से एक दिल दहलाने घटना सामने आई है। यहां आतंकियों ने एक युवती को निशाना बनाकर उस पर गोलियां बरसा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Feb 2019, 12:06 PM IST

kashmir news

कश्मीर: आतंकियों ने छात्रा के सिर में मारी गोली, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से एक दिल दहलाने घटना सामने आई है। यहां आतंकियों ने एक युवती को निशाना बनाकर उस पर गोलियां बरसा दी। गोली लगने से युवती ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वीडियो में 25 वर्षीय कश्मीरी युवती इशरत मुनीर आतंकियों के सामने गिडगिड़ा रही है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि आतंकियों ने ही इस वीडियो को सोशल साइट पर अपलोड किया है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता ने किशोर चंद्र देव का इस्तीफा, नेताओं पर पार्टी को नष्ट करने का आरोप

इशरत मुनीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी

जानकारी के अनुसार अज्ञात आतंकवादियों ने इशरत मुनीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस हमले में इशरत को आठ गोलियां लगीं। यही नहीं आतंकियों ने उसकी हत्या से पहले उसको पुलिस की मुकबिर होने की बात स्वीकार करने पर मजबूर भी किया। आतंकियों का कहना थ कि उसकी ही वजह से वजह से साउथ कश्मीर में कई आतंकियों का एन्काउंटर हुआ है। घटना के बाद पुलिस को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां से इशरत का लहूलुहान हालत में पड़ा शव मिला। वहीं, मृतका के भाई शौकत ने बहन के पुलिस इन्फॉमर्र होने की बात से साफ इनकार किया है।

गुरुग्राम: युवक ने सोती हुई पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए 40 से अधिक वार

सोशियोलॉजी में पीजी की पढ़ाई कर रही थी इशरत

शौकत ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि इशरत सोशियोलॉजी में पीजी की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह एक निजी संस्थान से कंप्यूटर की पढ़ाई भी कर रही थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार को भी वह शेयर टैक्सी से अपनी कंप्यूटर क्लास जा रही थी। तभी आतंकियों ने उसे रास्ते में रोक कर अगवा कर लिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।