25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम: युवक ने सोती हुई पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए 40 से अधिक वार

हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकुओं से गौंद कर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Feb 2019, 8:43 AM IST

wife killed

गुरुग्राम: युवक ने सोती हुई पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए 40 से अधिक वार

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकुओं से गौंद कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। हत्या के पीछे कारण दहेज और शारीरिक संबंध को लेकर विरोध माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक पंकज भारद्वाज ने अपनी पत्नी वंशिका उर्फ नेहा का बड़े ही निर्मम तरीके से कत्ल कर दिया। पंकज ने वंशिका के सिर पर भारी चीज से वार किया और फिर पूरे शरीर को चाकुओ से 40 से ज्यादा वार किए। गंभीर रूप से घायल वंशिकया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यही नही हत्यारे ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के लिए बेड, फर्श और दीवार पर लगे खून के दाग धो कर साफ कर दिया।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

जानकारी के अनुसार आरोप है कि शादी के बाद से वंशिका के ससुराल वाले उसको दहेज को लेकर परेशान करते थे। जबकि पति पंकज उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हर समय उसके साथ कलह रखता था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के वंशिका के पिता पटेल नगर निवासी महेश शर्मा ने सेक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि बेटी वंशिका उर्फ नेहा की शादी 28 अप्रैल 2017 को गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-1 निवासी पंकज भारद्वाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के 3 माह बाद उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे थे। जबकि पंकज शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसे तरह-तरह की यातनाएं देता था।

किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया

आरोप है कि घटना के दिन शनिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ता देख नेहा ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पिता महेश शर्मा को फोन पर दी और तुरंत गुरुग्राम पहुंचने को कहा। लेकिन पिता ने उसको पति-पत्नी के बीच का विवाद समझकर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब शनिवार को पंकज के पिता ने महेश शर्मा को फोन कर उनकी बेटी की मौत की खबर दी तो उनके होश उड़ गए। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि मृतका के सिर पर किसी भारी चीज से कई बार वार किया गया। जिसकी वजह से खोपड़ी टूटकर दिमाग की नसें बाहर तक निकल आई थीं। जिसके बाद उसके शरीर पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए गए।