विविध भारत

दिल्ली: सफाई कर्मचारियों का हड़ताल 24वें दिन भी रहा जारी, सड़कों पर लगा कूड़े का अंबार

24वें दिन शुक्रवार को भी एमसीडी कर्मचारियों का हड़ताल जारी रहा। कर्मचारी वेतन की मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

2 min read
Oct 05, 2018
दिल्ली: सफाई कर्मचारियों का हड़ताल 24वें दिन भी रहा जारी, सड़कों पर लगा कूड़े का अंबार

नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत का खामियाजा एमसीडी के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है और उसके कारण दिल्ली के आम नागरिकों को गंदी सड़कों से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा रहा है। 24वें दिन शुक्रवार को भी एमसीडी कर्मचारियों का हड़ताल जारी रहा। कर्मचारी वेतन की मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इसके कारण पूर्वी दिल्ली में जगह-जगह सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया है। चारों तरफ गंदगी फैल गई है। बदबू से लोगों को जीना मुश्किल हो गया है लेकिन सरकार और प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।

लोगों में सरकार को लेकर आक्रोश

आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली के लोगों का कहना है कि शहर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है लेकिन सरकार है कि ध्यान ही नहीं दे रही है। गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही है। एमसीडी के कर्मचारी सफाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों की मांग है कि अनियमित सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए और उनको नियमित रूप से वेतन दिया जाए। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों को कभी वेतन मिलती है तो कभी नहीं मिलती है। बता दें कि बुधवार को देश की सर्वोच्च अदालत में दिल्ली सरकार ने जवाब दिया था कि शुक्रवार तक स्थानीय निकायों को 500 करोड़ रुपए जारी कर दिए जाएंगे। जिससे की कर्मचारियों के हड़ताल से निपटने में मदद मिलेगी। लेकिन शुक्रवार को भी दिल्ली सरकार पैसा जारी नहीं कर सकी और सफाई कर्मचारी 24 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।

भाजपा और 'आप' के बीच संघर्ष जारी

आपको बता दें कि दिल्ली के नगर निगम में भाजपा का शासन है तो वहीं दिल्ली की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी बैठी है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सफाई कर्मचारियों को लेकर लगातार संघर्ष जारी है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जहां एक और भाजपा कह रही है कि केजरीवाल सरकार जानबूझकर निगम को पैसे नहीं दे रही है तो वहीं आप को कहना है कि पैसा मिलने के बाद भी भाजपा निगम में काम नहीं करवाना चाहती है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ इलेक्शन बुलेटिन : सियासी संग्राम की ताजा खबरें, देखें 1 मिनट में
Published on:
05 Oct 2018 08:17 pm
Also Read
View All