29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम रेलवे वाया वडोदरा चलाएगी तीन स्पेशल ट्रेनें

बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल ट्रेन (नं. 09023) 7 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, धौलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 09024) 8 अक्टूबर को धौलपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
2 min read
Google source verification
Western Railway to Run Three Special Trains via Vadodara

फाइल फोटो

वडोदरा. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराए पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल ट्रेन (नं. 09007) 2 एवं 6 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, धौलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (नं. 09008) 3 एवं 7 अक्टूबर को धौलपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल ट्रेन (नं. 09023) 7 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, धौलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 09024) 8 अक्टूबर को धौलपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (नं. 04168) 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को उधना से रात 11.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10.10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह, कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल ट्रेन (नं. 04167) 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से रात 10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9.40 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, फफूंद और झींझक स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।