29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: नारोल के फ्लैट की लिफ्ट में फंसने से बालक की मौत

-शांति शुक्र सोसाइटी की घटना, स्कूल से घर लौटने के बाद हादसा, अचानक लिफ्ट के चल देने से फंस गया बच्चा, मौके पर ही मौत, परिजनों का हाल बेहाल, सोसाइटी में पसरा मातम
2 min read
Google source verification
Shanti Shukra society

नारोल की शांति शुक्र सोसाइटी। इसी में हुआ हादसा।

Ahmedabad. शहर के नारोल क्षेत्र में उन्मेद रोड पर स्थित शांति शुक्र सोसाइटी के एक फ्लैट में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चा लिफ्ट से जा रहा था। इसी दौरान वह लिफ्ट में फंस गया। इस हादसे में बच्चे का गला लिफ्ट में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु बघेल के रूप में हुई जो सातवीं कक्षा में पढ़ता था और इसी सोसाइटी में रहता था।

फायरब्रिगेड सूत्रों के अनुसार इस घटना की सूचना मंगलवार दोपहर बाद तीन बजकर 40 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक टीम वहां पहुंची तब तक लिफ्ट में फंसे बच्चे को लोगों ने बाहर निकाल लिया था। इस घटना में जख्मी होने के चलते उसने दम तोड़ दिया।

नारोल थाने के पीआइ जे.बी.अग्रावत ने बताया कि 12 वर्षीय अंश बघेल मंगलवार सुबह स्कूल गया था। वहां से लौटने के बाद वह कुछ लेने को बाहर गया था। फिर नीचे से वह लिफ्ट में बैठकर चौथी मंजिल पर स्थित अपने घर जा रहा था। लिफ्ट में नीचे से वह बैठ गया। चौथी मंजिल पर यह हादसा हुआ। उसका गला किसी प्रकार लिफ्ट में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हंसते-खेलते बच्चे की कुछ ही देर में मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा।

लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था रखरखाव पर उठे सवाल

हादसे के बाद लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था और उसके रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लिफ्ट अचानक नीचे कैसे गिरी और बच्चे का गला किस तरह फंसा, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस बीच सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। सूत्रों के तहत बालक कक्षा सात में पढ़ता था।