29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शंकरसिंह वाघेला के कांग्रेस में लौटने की अटकलों पर भाजपा का हमला, अनिल पटेल ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

Gujarat politics: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी से हार मान ली है।
2 min read
Google source verification
Shankarsinh Vaghela

पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला-गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल पटेल। फाइल फोटो- पत्रिका

अहमदाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के कांग्रेस में शामिल होने की सामने आ रही खबरों के बीच गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल पटेल ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक भ्रम में जी रही है। कांग्रेस न सिर्फ गुजरात में बल्कि पूरे देश में परजीवी पार्टी बन गई है। दूसरे कार्य करें और हम सत्ता का सुख लें ऐसा वह सोचती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा की ओर से दिए गए बयानों में कई बातें सामने आई हैं। सबसे प्रमुख बात तो यह है कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अभी से हार मान ली है।

'भाजपा को जनता का समर्थन'

डॉ. पटेल के मुताबिक गुजरात में 30 सालों से भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह है कि दिन- रात पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं का जनता से मजबूत जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। पार्टी को इस बात की चिंता करने की जरूरत है कि कितने लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जुड़ेंगे। राज्य में सरकार बनाने का सपना कांग्रेस के साथ-साथ उनके प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा को भी देखना बंद कर देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। उनकी वापसी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

'अंतिम फैसला हाईकमान की मंजूरी के बाद'

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा है कि वाघेला सहित कुछ नेताओं को कांग्रेस से जोड़ने को लेकर पार्टी हाईकमान से बातचीत चल रही है। वाघेला ने भी बातचीत होने की बात स्वीकार की है। हालांकि उनकी कांग्रेस में औपचारिक वापसी पर अंतिम फैसला हाईकमान की मंजूरी के बाद होगा। शहर में एक प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में चावड़ा ने कहा कि वाघेला और उनकी पार्टी के सदस्यों के साथ कांग्रेस से जुड़ने को लेकर बातचीत चल रही है। साथ ही यह भी कहा कि वाघेला भाजपा और आरएसएस की नीतियों को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में कई लोग कांग्रेस के साथ आने के लिए संपर्क में हैं। गुजरात में विभिन्न राजनीतिक समूहों के बीच बातचीत चल रही है और आने वाले समय में कई नेता कांग्रेस के साथ एक मंच पर नजर आ सकते हैं।