29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

इस दौरान दोनों ट्रेनें पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड एवं पालनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। जोधपुर मंडल के समदड़ी-लूणी रेल खंड में दूदिया एवं दुंदाडा यार्ड में सब-वे निर्माण तथा समदड़ी यार्ड में फुट ओवर ब्रिज के कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।
2 min read
Google source verification
Sabarmati-Jaisalmer Express to Run on Diverted Route

फाइल फोटो

अहमदाबाद. साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20486) अगले महीने परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन 4, 6, 11, 16 और 23 अक्टूबर को महेसाणा-मारवाड़ जंक्शन-लूणी के रास्ते चलेगी। जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20485) 4, 6, 11, 16 और 23 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग वाया लूण-मारवाड़ जंक्शन-महेसाणा के रास्ते चलेगी।
इस दौरान दोनों ट्रेनें पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड एवं पालनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। जोधपुर मंडल के समदड़ी-लूणी रेल खंड में दूदिया एवं दुंदाडा यार्ड में सब-वे निर्माण तथा समदड़ी यार्ड में फुट ओवर ब्रिज के कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।

शामलाजी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी रद्द

अहमदाबाद. हिम्मतगर. उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के उदयपुर-हिम्मतनगर रेलखंड में शामलाजी-न्यू मोडासा नई रेल लाइन से संबंधित कार्य के तहत शामलाजी यार्ड में लाइन नंबर 2 एवं 3 के बीच क्रॉसओवर कार्य के कारण कुछ ट्रेनें आंशिक निरस्त रहेंगी।
जानकारी के अनुसार, कोटा-असारवा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19822) 2 अक्टूबर को उदयपुर-असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। असारवा-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19821) 30 सितम्बर एवं 3 अक्टूबर को असारवा-उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
कानपुर-असारवा स्पेशल ट्रेन (नं. 01905) 5 अक्टूबर को उदयपुर-असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। असारवा-कानपुर स्पेशल ट्रेन (नं. 01906) 6 अक्टूबर को असारवा-उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी( असारवा-चित्तौड़गढ़ मेमू ट्रेन (नं. 69243) 4 एवं 5 अक्टूबर को मार्ग में से 1 घंटा देरी से चलेगी।

कलोल-कड़ी रेलखंड के बीच दो रेलवे फाटक 1 अक्टूबर से रहेंगे बंद

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के कलोल-कड़ी रेलखंड के बीच स्थित रेलवे फाटक नं. 17 और 15 ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक नं. 17 (किमी 18/17-19) 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 2 अक्टूबर की रात 8 बजे तक बंद रहेगा। सड़क उपयोगकर्ता इस अवधि के दौरान रेलवे फाटक नं. 15 से आवागमन कर सकेंगे। रेलवे फाटक नं. 15 (किमी 17/01-03) 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर की रात 8 बजे तक बंद रहेगा। सड़क उपयोगकर्ता इस अवधि के दौरान रेलवे फाटक नं. 17 से आवागमन कर सकेंगे।