29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंभात में पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाया, दो पुलिसकर्मी घायल, 23 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, खंभात शहर के पाधरिया इलाके में रहने वाले आदतन अपराधी अक्षय उर्फ लल्लो चुनारा ने कुछ समय पहले युवक राहुल भट्ट पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पासा और तड़ीपार के तहत कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो भूमिगत हो गया था। सोमवार रात सूचना मिलने पर आणंद एलसीबी, और खंभात सिटी पुलिस की टीम ने पाधरिया इलाके में छापा मारकर आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो को उसके घर से सोते हुए पकड़ लिया। पुलिस आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो को हिरासत में लेकर थाने पर ले जाने के लिए उसके घर से बाहर निकली। इसी दौरान उसके घर के आसपास रहने वाले चुनारा समाज के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने आरोपी को छुड़ाने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव का फायदा उठाकर आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल हो गया। पथराव के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
Accused Rescued After Stone-Pelting at Police in Khambhat; Two Policemen Injured, 23 Arrested

पुलिस पर पथराव के गिरफ्तार आरोपी।

आणंद. जिले के खंभात शहर के पाधरिया इलाके में पासा और तड़ीपार के आदेश के बाद भूमिगत हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने गई आणंद एलसीबी और खंभात सिटी पुलिस की टीम पर आरोपी के समाज के लोगों ने पथराव किया। इस दौरान पुलिस की हिरासत में लिए गए आरोपी को भीड़ ने छुड़ाकर भगा दिया। पथराव की घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 56 नामजद और 30 अज्ञात आरोपियों समेत कुल 86 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, सोमवार देर रात पुलिस ने पाधरिया इलाके में कॉम्बिंग कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, खंभात शहर के पाधरिया इलाके में रहने वाले आदतन अपराधी अक्षय उर्फ लल्लो चुनारा ने कुछ समय पहले युवक राहुल भट्ट पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पासा और तड़ीपार के तहत कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो भूमिगत हो गया था।
सोमवार रात सूचना मिलने पर आणंद एलसीबी, और खंभात सिटी पुलिस की टीम ने पाधरिया इलाके में छापा मारकर आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो को उसके घर से सोते हुए पकड़ लिया। पुलिस आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो को हिरासत में लेकर थाने पर ले जाने के लिए उसके घर से बाहर निकली। इसी दौरान उसके घर के आसपास रहने वाले चुनारा समाज के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने आरोपी को छुड़ाने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव का फायदा उठाकर आरोपी अक्षय उर्फ लल्लो पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल हो गया।
पथराव के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही आणंद एलसीबी, एसओजी, खंभात सिटी, खंभात ग्रामीण समेत डिवीजन पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही पथराव करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने कुल 86 लोगों के खिलाफ पुलिस पर पथराव करने तथा सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने देर रात पाधरिया इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाकर पथराव की घटना में शामिल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया।