विविध भारत

दिल्ली में बारिश के बाद 2 डिग्री तक गिर गया पारा, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

2 min read
Jun 27, 2018

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 3.4 मिलीमीटर की पूर्व मानसूनी बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन में बदली छाई रहेगी और यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में आठ डिग्री तक कमी

सुबह 11 बजे दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पालम रहा जहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारी मुताबिक, पूर्व-मानसूनी स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को दिल्ली के तापमान में आठ डिग्री तक कमी आई। इस सप्ताह तापमान 35 डिग्री से कम रहेगा। अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बुधवार को शहर के विभिन्न जगहों में बारिश होगी। पिछले 24 घंटों में सफदरजंग का तापमान 3.4 मिलीमीटर, पालम का 0.6 मिलीमीटर, लोधी रोड का 7.7 मिलीमीटर और रिज इलाके में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता में सुधार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह सुधार देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ यह 97 रहा जिसे अच्छा माना जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून से पहले की बारिश गुरुवार तक जारी रहेगी।मौसम विभाग ने आईएएनएस से कहा कि 29 जून से एक जुलाई के बीच किसी भी समय दिल्ली में मानसून की घोषणा हो सकती है।

वहीं, मगंलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मौसम का सामान्य तापमान है।

ये भी पढ़ें

रिमझिम बारिश की झड़ी में पूरा शहर हुआ तर-ब-तर
Published on:
27 Jun 2018 02:58 pm
Also Read
View All