विविध भारत

प्लास्टिक कचरे पर CPCB की रिपोर्टः दिल्ली का हाल सबसे खतरनाक, मुंबई तीसरे नंबर पर

प्लास्टिक कचरा पैदा करने में देश की राजधानी दिल्ली सबसे आगे है। वहीं कवरत्ती की हालत इस मामले में सबसे बेहतर है।

2 min read
प्लास्टिक कचरे पर CPCB की रिपोर्टः दिल्ली का हाल सबसे खतरनाक, मुंबई चौथे नंबर पर

नई दिल्ली। प्लास्टिक कचरे से निपटने को लेकर हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने भारत की तारीफ की थी, लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक देश की राजधानी खुद प्लास्टिक कचरा पैदा करने में नंबर वन है। सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की रिपोर्ट के मुताबिक देश में रोजाना 25,940 टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है, इसमें से 689.52 टन प्रतिदिन के साथ दिल्ली की हालत सबसे खराब है। वहीं 0.24 टन प्लास्टिक कचरे के साथ कवरत्ती की हालत सबसे अच्छी है। सीपीसीबी के अध्ययन के मुताबिक भारत के टियर-1 और टियर-2 वर्ग के 60 शहरों से ही 4059 टन प्लास्टिक कचरा हर दिन उत्पन्न होता है।

प्लास्टिक कचरा पैदा करने में ये सबसे आगे

ये भी पढ़ें

प्लास्टिक प्रदूषण से सख्ती से निपट रहा है भारत, यूएन ने की तारीफ


































रैंकशहरप्लास्टिक कचरा प्रतिदिन
1दिल्ली689.52 टन
2चेन्नई429.36 टन
3मुंबई408.27 टन
4बेंगलुूरु313.87 टन
5हैदराबाद119.33 टन

दिल्ली के कुल कचरे में सवा 10 फीसदी सिर्फ प्लास्टिक

रिपोर्ट के अनुसार पूरी दिल्ली में कुल वेस्ट का 10.14 फीसदी हिस्सा सिर्फ प्लास्टिक कचरा है। हैरानी की बात तो यह है कि प्लास्टिक कचरे के मामले में झुग्गियां ही नहीं एयरपोर्ट जैसी जगह भी शीर्ष में शामिल हैं। एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के तीन बड़े रेलवे स्टेशनों हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली पर मिलाकर 6758 किलो प्लास्टिक कचरा पैदा हो रहा था। वहीं घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यह आंकड़ा 3662 किलो प्रतिदिन का था। यह रिपोर्ट करीब एक दशक पुरानी है यानी मौजूदा कितने खतरनाक हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

...इस तरह आप ला सकते हैं बदलाव

- डिस्पोजेबल ग्लास का इस्तेमाल कम करें।

- पानी की बोतल बाजार से खरीदने के बजाए घर से ले जाएं।

- सब्जी या अन्य सामान खरीदते समय घर से जूट आदि के बने बैग ले जाएं, प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल से बचें।

ये भी पढ़ें

आज फिर आएगी आंधी! मौसम विभाग ने जारी किया दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट
Published on:
05 Jun 2018 08:22 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग