विविध भारत

Delhi Violence: जाफराबाद में पड़ताल करने पहुंचेगी महिला आयोग की टीम, SIT भी सक्रिय

राजधानी दिल्ली में CAA को लेकर हुई हिंसा में अपनी जान गवां चुके लगभग तीन दर्जन लोग राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले की जांच करने आज यानी शुक्रवार को जाफराबाद जाएगी

2 min read
Delhi Violence: जाफराबाद में पड़ताल करने पहुंचेगी महिला आयोग की टीम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर हुई हिंसा ( Delhi Violence ) में लगभग तीन दर्जन लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

जबकि मरने वाले लोगों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी ( North-East Delhi ) इलाके में फैली इस हिंसा में लोगों की संपत्ति का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

यही नहीं महिलाएं भी भारी तदाद में इस हिंसा की चपेट में आईं हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ( National Commission for Women ) इस मामले की जांच करने आज यानी शुक्रवार को जाफराबाद ( Jaffrabad ) जाएगी।

इस दौरान आयोग महिलाओं से पूछताछ कर उनकी शिकायतें दर्ज करेगी।

एक मीडिया एजेंसी के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम आज जाफराबाद पहुंचेगी। टीम इस दौरान दिल्ली हिंसा से प्रभावित महिलाओं से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनेगी।

इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ( Chairperson of the National Commission for Women Rekha Sharma ) के साथ टीम के अन्य लोग भी शामिल रहेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने हिंसा के मुख्य आरोपी AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की SIT हिंसा मामले में पार्षद ताहिर हुसैन से पूछताछ करेगी।

दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम ( CAA ) के विरोध में भड़की हिंसा का क्रूर और निर्मम चेहरा सामने आया है।

दिल्ली हिंसा का शिकार हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंकित शर्मा की बॉडी पर 400 से ज्यादा चाकू के निशाना मिले हैं। इनमें उसके पेट और सीने पर सबसे ज्यादा बार चाकू से हमले के निशाना पाए गए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा के चलते अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, हिंसा के बाद राजधानी में तनाव की स्थिति से निपटने और आगे हिंसा न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स मोर्चा संभाले हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने रात भर हिंसाग्रस्त इलाकों में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें

शहीद रतनलाल की पत्नी का सवाल, दंगाइयों के सामने पुलिसवालों को निहत्था क्यों खड़ा कर दिया जाता है
Updated on:
28 Feb 2020 11:30 am
Published on:
28 Feb 2020 11:22 am
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से