विविध भारत

Lockdown 4.0 को लेकर दिल्ली सरकार सोमवार को करेगी अपनी कार्ययोजना का ऐलान

केंद्र सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन ( Lockdown ) दिल्ली सरकार सोमवार को करेगी अपनी कार्ययोजना का ऐलान  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2020, 12:07 PM IST
k.png

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal ) ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन ( Lockdown 4.0 ) का विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश ( guidelines ) काफी हद तक उनके द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप हैं और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय सरकार इससे संबंधित एक विस्तृत योजना तैयार करेगी, जिसका सोमवार को ऐलान किया जाएगा।

केजरीवाल ने श्रंखलाबद्ध ट्वीट्स में कहा कि प्रतिबंधों में अब कुछ हद तक राहत देने का वक्त आ गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश काफी हद तक दिल्ली के लाखों निवासियों के सुझावों के आधार पर दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के अनुरूप है।

कोरोना मामलों की संख्या में अगर वृद्धि होती हैं, तो उसे देखते हुए हमने लॉकडाउन की अवधि का उपयोग स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को तैयार करने में किया है, लेकिन अब प्रतिबंधों में कुछ हद तक राहत देने का समय आ गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के आधार पर दिल्ली के लिए विस्तृत योजना तैयार करेगी और सोमवार को उनका ऐलान करेगी।

गृह मंत्रालय ने रविवार को राज्यों को निर्देश दिया है कि वे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए मापदंडों को ध्यान में रखते हुए जोन - रेड, ग्रीन और ऑरेंज - का फैसला करें। सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है।

Updated on:
18 May 2020, 12:07 PM IST
Published on: