विविध भारत

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज के पानी से दिल्ली में आफत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के बाद हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज में बढ़ते जल स्तर ने आसपास के इलाकों को खतरे में डाल दिया है।

2 min read
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज के पानी से दिल्ली में आफत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही युमना

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ने से एक बार फिर स्थिति खराब हो गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के बाद हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज में बढ़ते जल स्तर ने आसपास के इलाकों को खतरे में डाल दिया है। वहीं बैराज से यमुना में छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली के निचले इलाकों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी हैं। आपको बता दें कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी को यहां पहुंचने में सामान्य तौर पर 72 घंटे लगते हैं। इसी बैराज से दिल्ली के लोगों को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के अधिकारी के अनुसार यहां नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

दरअसल, गुरुवार सुबह हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 18,295 पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना 205.49 मीटर के स्तर पर बह रही है। यह स्तर खतरे के निशान से 204 मीटर से अधिक है। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी हरियाणा के बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो गई थी। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इन इलाकों में राहत अभियान चलाते हुए प्रशासन ने पूर्वी क्षेत्र के 1000 परिवारों के लिए 750 टेंट लगाए थे। इस अभियान के अंतर्गत नदी के आसपास व निचले इलाके में रह रहे लोगों को ऊंचे क्षेत्रों में पहुंचाया गया था।

जानकारी के अनुसार इन दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश के बाद हथिनी कुडं बैराज में अचानक पानी बढ़ गया है, जिसके चलते वहां से कुछ पानी यमुना में छोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें

वर्षा से पंजाब,हरियाणा और हिमाचल में सब्जियों के दाम दो गुना तक बढे
Published on:
27 Sept 2018 09:37 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत