आपको बता दें कि 62 वर्षीय गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। फिलहाल उनको दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोवा की राजनीति पर तंज कसते हुए शिवसेना ने कहा है कि 'पर्रिकर का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह कैंसर ग्रसित हैं। ऐसे में सीएम की गैरमौजूदगी में गोआ का प्रशासन ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के सहयोगी दल का कहना है कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बनाए रखना कुछ और नहीं बल्कि राज्य के साथ अत्याचार है।