पणजी। गोवा में चल रहा सियासी घमासान आखिरकार थम गया है, क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ये ऐलान कर दिया कि मनोहर पर्रिकर ही गोवा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अमित शाह के इस ऐलान के साथ ही उन अटकलों को विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य की वजह से राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। रविवार को अमित शाह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोवा सरकार का नेतृत्व मनोहर पर्रिकर ही करते रहेंगे।