वहीं, यमुना के बढ़ते जलस्तर हरियाणा के कई गांव समेत दिल्ली के दर्जनों इलाकों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली के जिन इलाकों को भारी खतरा है उनमें वजीराबाद, गढ़ी, मांडू, शास्त्री पार्क, गीता कॉलोनी, गांधी नगर, सोनिया विहार, जगतपुर गांव, यमुना बाजार, ओखला, बाटला हाउस, सराय काले खां, मदनपुर खादर और राजघाट प्रमुख हैं। वहीं बताया जा रहा कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी 72 घंटे दिल्ली के भीतरप्रवेश करेगा, जिससे हालात और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।