जानकारी के अनुसार सोमवार रात को एक्टर दलीप ताहिल शराब के नशे में कार ड्राइव कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने एक आॅटो को टक्कर मार दी है। घटना में ऑटो सवार 21 साल की जेनिता गांधी नाम की युवती और उनके दोस्त गौरव चुघ घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक जेनिता गांधी के गर्दन और पीठ पर गहरी चोट आई है। घटना में घायल लोगों को देख एक्टर वहां से फरार हो गए, लेकिन गणेश विसर्जन के कारण भारी भीड़ की वजह से वह कार दौड़ा नहीं पाए। इसके चलते आॅटो गौरव चुघ एक्टर का पीछा करते हुए उनको दबोच लिया। गौरव ने एक्टर को अपनी कार से बाहर आने के लिए बोला तो बजाए माफी मांगने के दलीप ताहिल ने ऑटो सवार दोनों लोगों के साथ अभद्रता शुरू कर दी और धक्का मुक्की की। जिसके बाद गौरव ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस एक्टर को हिरासत में ले लिया।