10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस के एसीपी पर लगा विधवा के साथ दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो नवंबर 2016 को वह अपने पति के साथ एक मामले के सिलसिले में साथ सदर बाजार थाने गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 8:52 AM IST

news

दिल्ली पुलिस के एसीपी पर लगा विधवा के साथ दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा बल में तैनात एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पर बलात्कार, मासूम बच्चे को अगवा करने और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एसीपी ने एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया।

जाति व्यवस्था पर बोले मोहन भागवत, स्वयंसेवक ही करते हैं सबसे ज्यादा अंतरजातीय विवाह

जानकारी के अनुसार महिला के पति पर कई अपराधिक मामलों में आरोपी है। इसी सिलसिले में वह अपने पति के साथ एसपी से मिली थी। कुछ दिन पहले महिला के पति की बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह महिला से मिलने उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि उसने एक दिन महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आपको बता दें कि एसीपी को हाल ही में थानाध्यक्ष के पद से प्रोन्नत किया गया है। महिला की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

स्वामी नित्यानंद का दावा, बनाएंगे ऐसी गाय बनाऊंगा जो करेगी तमिल और संस्कृत में बात

पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय अपने चार बच्चों के साथ सदर बाजार इलाके में चार बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो नवंबर 2016 को वह अपने पति के साथ एक मामले के सिलसिले में साथ सदर बाजार थाने गई थी। वहां पर वो थानाध्यक्ष से मिले थे। उस दिन के बाद थानाध्यक्ष ने उसके घर आना—जाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई, जिसके कुछ दिन बाद उक्त थानाध्यक्ष उसके घर आया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि दौरान पुलिसवाले ने उसकी वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली और उसके माध्यम से उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वीडियो वायरल का डर दिखाकर उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उस पर गर्भपात कराने को लेकर दबाव बनाया।