
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) के बीच रिटेल निवेशकों ( Retail investors )
की संख्या भारी बढोतरी देखने को मिली है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड ( CDSL ) के अनुसार एक्टिव डीमैट अकाउंट्स ( Demat accounts ) की संख्या संख्या 2.5 करोड़ के पार पहुंच गई है। CDSL की ओर जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश में जब से लॉकडाउन लागू हुआ (मार्च से) तब अब तक 28 लाख नए रिटेल अकाउंट ( Retail account ) खुल चुके हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो इतने ज्यादा रिटेल अकाउंट खुलने की वजह से कोरोना काल में भी स्मॉल कैप और मिड कैप में अच्छी रिकवरी दखने को मिली है।
रिटेल एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से अधिकांश लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लोग घर पर ही ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करना प्रिफर कर रहे हैं। इस समयावधि में कोरोना महामारी के दौरान डीमैट खातों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला। सीडीएसएल के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नेहल वोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2.5 करोड़ डीमैट अकाउंट के स्तर तक पहुंचना गौरव की बात है।
यही वजह है कि कोरोना संकट के दौरान शेयर मार्केट में मार्च के निम्न स्तर से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। आंकड़ों को देखें तो यह मार्च के निचले स्तर से बीएसई स्माल कैप लगभग 70 प्रतिशत रिकवरी देखने को मिली। जबकि बीएसई सेंसेक्स भी 50 प्रतिशत से ज्यादा की रिकवरी कर चुका है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि मार्च में भारी बिकवाली के दौरान कम कीमत वाले स्टॉक्स ने तेज गति के साथ बिजनेस किया। नतीजतन इंवेस्टर्स को भी अच्छा रिटर्न मिला। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ट्रांसग्लोब फूड्स लिमिटेड और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी श्री प्रीकोटेड स्टील्स जैसी कंपनियां हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार इनमें से अधिकांश इंवेस्टर्स को फंडामेंटल और वैल्यूएशन मैट्रिक्स की बेसिक जानकारी तक नहीं हैं। जानकारी के अनुसार सीडीएसएल ने 1999 में शुरुआत की थी। इसमें सबसे बड़ा उछाल 2015 में तब देखने को मिला, जब डीमैट अकाउंट्स की संख्या एक करोड़ के पार पहुंची थी। जबकि जनवरी 2020 में यह आंकड़ा दोगुना तक पहुंच गया।