विविध भारत

नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्‍ली में प्रदर्शन, 13 मेट्रो स्‍टेशन पर आवाजाही बंद

ल्‍ली पुलिस की सूचना पर 7 मेट्रो स्‍टेशन बंद कालिंद कुंज सड़क मार्ग बंद 13 स्‍टेशनों पर नहीं रुक रहीं हैं मेट्रो

less than 1 minute read
दिल्‍ली मेट्रो मेजेंटा लाइन पर आवागमन बाधित

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में गुरुवार को भी नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। जामिया नगर व उसके आसपास में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 13 मेट्रो स्टेशन और कालिंदी कुंज सड़क को बंद कर दिया है।

मथुरा रोड से कालिंदी कुंज सड़क बंद

दिल्‍ली पुलिस ने जिन मेट्रो स्‍टेशनों को बंद किया है उनमें जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं। इसके अलावा मथुरा रोड से कालिंदी कुंज जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया गया है।

जामिया हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सबसे पहले जामिया विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इस मामले में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इनमें कोई भी छात्र नहीं है। बता दें कि जामिया में हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने 2 FIR दर्ज कर दी थी।

Updated on:
19 Dec 2019 02:22 pm
Published on:
19 Dec 2019 10:38 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश