नई दिल्ली। देश भर में नागरिकता कानून के खिलाफ सुबह से ही प्रदर्शन का दौर जारी है। बिहार के दरभंगा में वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और ट्रेनें रोक दीं। दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन को रोका गया है। वामपंथी कार्यकर्ताओं के इस विरोध की वजह से इस रूट पर ट्रेन का संचालन बाधित है।