विविध भारत

बारिश के बाद अब दिल्‍ली पर मच्‍छरजनित रोगों का हमला, डेंगू के 340 नए मामले आए सामने

अभी मानसूनी बारिश समाप्‍त भी नहीं हुई है कि देश की राजधानी पर एक नया खतरा मंडराने लगा है। अब मच्‍छरजनित रोगों से दिल्‍लीवासी परेशान हैं।

1 minute read
chickengunia
बारिश के बाद अब दिल्‍ली पर मच्‍छरजनित रोगों का हमला, डेंगू के 340 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप फैलना शुरू हो चुका है। अस्पतालों में रोज डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही वायरल फीवर ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में दिल्‍ली एनसीआर के कई अस्पतालों में अभी से नो बेड की स्थिति बन गई है। जबकि इस सीजन में अब तक डेंगू के 340 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

70 फीसदी मामले इसी महीने के
बता दें कि एमसीडी की ओर से सोमवार को रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि डेंगू के इन नए 340 मामलों में से 70 फीसदी मामले तो इसी महीने के हैं और इनमें से भी 100 ताजा मामले मात्र एक हफ्ते के भीतर के हैं।

डेंगू ही नहीं मच्‍छरजनित कई बीमारियों का प्रकोप
इस रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ डेंगू ही नहीं, बल्कि मच्‍छरजनित लगभग सारी बीमारियों के नए मामले में बेतहाशा वृद्धि हुई है। डेंगू के अलावा 22 सितंबर तक मलेरिया के 256 और चिकनगुनिया के 68 नए मामले सामने आए हैं।

नहीं किए गए बचाव के उपाय तो बढ़ेगा खतरा
स्‍वास्‍थ्‍य विज्ञानियों का कहाना है कि अगर इसके रोकथाम के कारगर उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में मच्‍छरजनित बीमारियों का खतरा और बढ़ेगा। यह महामारी का रूप भी ले सकता है। इसलिए लोगों को मच्छरों से बचने के खास उपाय कर लेने चाहिए।

निगम कर रहा है लोगों को जागरूक
बता दें कि मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए निगम लोगों को जागरूक कर रहा है और साथ में एहतियाती कदम भी उठा रहा है। जहां-जहां भी मच्छरों का लार्वा मिल रहा है, उस इलाके के लोगों के खिलाफ कानूनी नोटिस भी जारी कर रहा है। निगम के मुताबिक, इस संबंध में अभी तक वह करीब डेढ़ लाख से कुछ कम लोगों को कानूनी नोटिस जारी कर चुका है।

Published on:
25 Sept 2018 05:02 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन