27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्‍ली : स्‍टैंडिंग कमेटी के फैसले से 10 हजार कर्मियों को राहत, पहले जितना ही वेतन

कमेटी की चेयरपर्सन शिखा राय ने बताया कि इस सिलसिले में उन्‍होंने आदेश जारी कर दिया है कि कर्मियों की तनख्‍वाह को पहले जितना ही कर दिया जाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 15 Sep 2018, 7:11 PM IST

mcd employees

दिल्‍ली : स्‍टैंडिंग कमेटी के फैसले से 10 हजार कर्मियों को राहत, पहले जितना ही वेतन

नई दिल्ली : कुछ दिनों पहले दक्षिणी एमसीडी में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत 10,000 से भी ज्‍यादा कर्मियों का वेतन घटा दिया गया था, लेकिन अब उस फैसले को वापस ले लिया गया है। कर्मचारियों के कम करने के एमसीडी ऑफिसरों के फैसले को शुक्रवार को स्टैंडिंग कमिटी ने खारिज कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए कमेटी की चेयरपर्सन शिखा राय ने बताया कि इस सिलसिले में उन्‍होंने आदेश जारी कर दिया है कि जिन कर्मचारियों का तनख्‍वाह को पहले जितना वेतन कर दिया जाए।

दिल्‍ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद घटाए गए थे मानदेय
इसकी जानकारी स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन शिखा राय ने दी। उन्‍होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कुशल और अकुशल कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के लिए दिल्ली सरकार ने पिछले साल मार्च में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसी आधार पर उन्‍हें वेतन दिया जा रहा था। लेकिन इस साल अगस्त में दिल्‍ली हाई कोर्ट ने इस नोटिफेशन को रद्द कर दिया था। इस वजह से एमसीडी को इन कर्मचारियों का वेतन घटाना पड़ा था। इसे लेकर कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर कार्यरत कर्मचारियों में रोष था और उन्‍होंने इसकी शिकायत की थी। शुक्रवार को उनकी शिकायत पर सुनवाई करते हुए स्टैंडिंग कमेटी ने अधिकारियों के इस आदेश को रद्द कर कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन पहले की तरह ही देने का आदेश दिया।

अब इतना मिलेगा कर्मचारियों को
बता दें कि स्‍टैंडिंग कमेटी के इस आदेश के बाद अब अकुशल कर्मचारियों को महंगाई भत्ता समेत कुल वेतन 13,584 रुपए मासिक मिलेगा। हाई कोर्ट के आदेश के बाद घटे मानदेय के अनुसार उन्‍हें फिलहाल मात्र 10,270 रुपए मिल रहे थे। वहीं अब अर्ध कुशल कर्मचारियों को 14,698 और कुशल कर्मचारियों को बतौर वेतन 16468 रुपए मिलेंगे। स्‍टैंडिंग कमेटी के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।