विविध भारत

देवेंद्र सिंह ने किया बड़ा खुलासा, एक और अधिकारी आतंकियों के लिए करता है काम

पूछताछ में बर्खास्त DSP देवेंद्र सिंह ने किए कई अहम खुलासे एक और अधिकारी के आतंकवादियों को साथ मिले होने का किया दावा आतंकियों को जम्मू ले जाने के लिए 10 लाख रुपए लेते थे देवेंद्र सिंह

less than 1 minute read

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त डीएसपी देवेंद्र सिंह ( Devendra Singh ) जब से गिरफ्तार हुए हैं तब से उन्होंने ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। दरअसल, देवेंद्र सिंह ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक, पुलिस का एक और वरिष्ठ अधिकारी आतंकवादियों के लिए काम कर रहे हैं।

पूछताछ में देवेंद्र सिंह ने कहा कि उसने आतंकवादियों की मदद करके बहुत बड़ी गलती की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बर्खास्त डीएसपी आतंकियों को जम्मू ( Jammu Kashmir ) ले जाने के लिए 10 लाख रुपए लेते थे।

उन्होंने ने दावा करते हुए कहा कि एक और वरिष्ठ अधिकारी आतंकवादियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं, मामले की जांच कर रही टीम ने कहा कि इस बात की पुष्टि के बाद वह इस पर यकिन करेंगे, क्योंकि हो सकता है कि देवेंद्र सिंह जांच से हमारा ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें कर रहे हों।

गौरतलब है कि बीते 11 तारीख को जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त डीएसपी देवेंद्र सिंह हिजबुल के आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए थे। वे आतंकियों को अपनी कार में जम्मू ले जा रहे थे। उन पर आतंकियों को अपने घर में पनाह देने का भी आरोप है।

Updated on:
16 Jan 2020 02:17 pm
Published on:
16 Jan 2020 11:00 am
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से