विविध भारत

चारधाम यात्रा स्थगित, बिना तीर्थयात्रियों के हो रही भगवान की पूजा

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से राज्य में पर्यटन और तीर्थ स्थल भी सूने नजर आ रहे हैं। सोमवार 17 मई को केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए, मगर इस बार वहां तीर्थयात्री नहीं थे। इन सबके बीच खबर यह भी है कि कोरोना महामारी को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।  

2 min read
May 18, 2021

नई दिल्ली।

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। विभिन्न राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड में भी हालात खराब हैं। यहां हजारों नए केस रोज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कई मरीजों की मौत भी हो रही है, जिससे डर का माहौल अब भी बना हुआ है। मरीजों की संख्या और बढ़ती मौतों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन लगा रखा है और गाइडलाइन जारी की है, जिसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से राज्य में पर्यटन और तीर्थ स्थल भी सूने नजर आ रहे हैं। सोमवार 17 मई को केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए, मगर इस बार वहां तीर्थयात्री नहीं थे। इन सबके बीच खबर यह भी है कि कोरोना महामारी को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इससे बिना तीर्थयात्रियों के ही मंदिर में अनुष्ठान और पूजन किए जा रहे हैं।

बता दें कि 11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई दिन सोमवार को सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ हुई पूजा के बाद खुल गए। इस दौरान सिर्फ तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों की ही वहां मौजूदगी रही।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सोमवार को प्रातः 5 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए हैं। मेष लग्न के शुभ संयोग पर मंदिर का कपाटोद्घाटन किया गया। मैं बाबा केदारनाथ से सभी को निरोगी रखने की प्रार्थना करता हूं।

केदारनाथ के मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया है। मंदिर में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से हुई। बता दें कि कोरोना की वजह से केदारनाथ मंदिर में अभी भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए इस बार चारधाम यात्रा में आम लोगों के आने पर पाबंदी रहेगी। मंदिर परिसर में न तो प्रसाद बांटने की इजाजत होगी और न ही टीका लगाने की. गर्भगृह तक सिर्फ मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को ही जाने की अनुमति रहेगी। उसमें भी मूर्ति, घंटी या धार्मिक ग्रंथों को छूने की इजाजत नहीं मिलेगी।

Published on:
18 May 2021 01:25 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत