विविध भारत

Earthquake: भारत में फिर महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

-Earthquake: भारत में देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। -अंडमान निकोबार ( Andaman Nicobar ) में 2 बजकर 17 मिनट पर रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया।-भूकंप का केंद्र अंडमान निकोबार के दिग्लीपुर से 110 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में रहा।-भारत में लगातार तीन दिन से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। सोमवार को ही दिल्ली एनसीआर में भूकंप ( Earthquake in Delhi ) के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.3 मापी गई थी।

2 min read
Earthquake: भारत में फिर महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

नई दिल्ली।
Earthquake: भारत में देर रात एक बार फिर भूकंप ( Earthquake in India ) के झटके महसूस किए गए हैं। अंडमान निकोबार ( Andaman Nicobar ) में 2 बजकर 17 मिनट पर रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अंडमान निकोबार के दिग्लीपुर से 110 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में रहा। 4.3 तीव्रता होने की वजह से नींद में भी लोगों को झटके महसूस हुए, जिससे घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आएं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ( National Center for Seismology ) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी ( Bay of Bengal ) में मौजूद भारतीय द्वीप अंडमान और निकोबार में दिगलीपुर से 110 किलोमीटर नॉर्थ-वेस्ट में भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र सतह से 50 किमी नीचे बताया गया है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि भारत में लगातार तीन दिन से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। सोमवार को ही दिल्ली एनसीआर में भूकंप ( Earthquake in Delhi ) के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.3 मापी गई थी। वहीं, मंगलवार को जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.9 रही और केंद्र श्रीनगर के पास रहा।

60 दिन में लगे 14 बार झटके
बता दें कि पिछले 60 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में 14 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अब तक आए भूकंपों में से 29 मई को सबसे अधिक 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। वहीं, बार-बार आ रहे भूकंप से विशेषज्ञ भी चिंतित है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में एक्टिव फॉल्ट के कारण 6.5 से 8 की तीव्रता का भूकंप आ सकता है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के पूर्व हेड डॉ. एके शुक्ला ने बताया हिमालय बेल्ट से दिल्ली एनसीआर को काफी खतरा है। ऐसे में 6.5 तीव्रता वाला भूकंप भी आ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक दिल्ली भूकंप की जोन 4 में आता है, जहां मुरादाबाद, पानीपत और सोहना फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं। इन फॉल्ट में 6.5 तीव्रता का भूकंप लाने की क्षमता है।

Updated on:
10 Jun 2020 09:33 am
Published on:
10 Jun 2020 09:31 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग