विविध भारत

Earthquake : भूकंप के झटकों से कांपा देश का यह इलाका, घरों से बाहर निकलकर भागे लोग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए बिलासपुर के पास 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके लगे

2 min read
Earthquake : भूकंप के झटकों से कांपा देश का यह इलाका, घरों से बाहर निकलकर भागे लोग

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ( earthquake in himachal pradesh ) में रविवार को भूकंप के झटके ( Tremors of earthquake ) महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ( National Center for Seismology ) के अनुसार बिलासपुर के पास 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल ( Richter scale ) पर 3.2 मापी गई। जबकि भूकंप का केंद्र बिलासपुर से तीस किमी साउथ में बताया गया है। भूकंप के झटके लगते ही लोग बुरी तरह से घबरा गए और अपने घरों एंव प्रतिष्ठानों से निकलकर बाहर की ओर भागे। लोगों में घबराहट का आलम यह था कि भूकंप के घंटों बाद भी लोग अपने घरों में वापस जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। राहत की बात यह है कि अभी तक भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में और रात 10.31 बजे वहां भूकमंप आया था। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने अपनी सबसे शुरुआती अपडेट में कहा था कि भूकम्प का केंद्र जम्मू कश्मीर में था। इसके बाद इसे बदलकर अमृतसर कर दिया गया। अब विभाग क कहना है कि भूकम्प का केंद्र अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, चीन और उजबेकिस्तान से घिरे देश ताजिकिस्तान में था।

ताजिकिस्तान में भूकम्प की तीव्रता 6.3 मापी गई

बताया गया है कि ताजिकिस्तान में भूकम्प की तीव्रता 6.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 74 किलोमीटर नीचे बताया गया। इस दौरान किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान की सूचना नहीं मिली । लेकिन इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। दिल्ली और अन्य शहरो में रात में सोने की तैयारी कर रहे लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

Updated on:
14 Feb 2021 06:29 pm
Published on:
14 Feb 2021 06:22 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?