
नई दिल्ली। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4. 6 मापी गई है। दोपहर 2 बजकर 49 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केन्द्र अंडमान द्वीप था।
हालांकि इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। हालांकि भूकंप आने के बाद से लोग दहशत और सहमे हुए हैं। मौसम विभाग ने द्वीप में बारिश होने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें: 6.2 तीव्रता वाले भूकंप से हिला जापान, दहशत में लोग
इससे पहले अंडमान निकोबार में 22 मई को रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। गौरतलब है कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ीं
गौरतलब है कि देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बारिश और बाढ़ से कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आ रही है। इस बीच अब तक कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हाल ही में गुजरात में अलग-अलग वक्त पर हल्के झटके महसूस किए गए थे। उत्तराखंड और हिमाचल में भी भूकंप के झटके आए हुए हैं।