विविध भारत

दिल्ली में बढ़ा जुर्मानाः गलत जगह पार्क की कार तो छुड़ाने में लगेंगे कम से कम 28 हजार रुपए

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इलाके में यदि आपकी कार को क्रेन से उठा लिया गया तो उसे छुड़ाने में आपके पसीने छूट जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 2:30 PM IST
wrong parking
दिल्ली में बढ़ा जुर्मानाः गलत जगह पार्क की कार तो छुड़ाने में लगेंगे कम से कम 28 हजार रुपए

नई दिल्ली। नो पार्किंग जोन से गाड़ी पकड़े जाने पर जुर्माना तो अभी भी देना पड़ता है लेकिन अब इसकी न्यूनतम सीमा सुनकर आप चौंक जाएंगे। राजधानी में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इलाके में यदि आपकी कार को क्रेन से उठा लिया गया तो उसे छुड़ाने में आपके पसीने छूट जाएंगे। निगम ने इसके लिए लगने वाले जुर्माने की रकम में चौंकाने वाली बढ़ोतरी की है। यहां कार छुड़ाने के लिए आपको 28 हजार रुपए का न्यूनतम जुर्माना देना पड़ेगा।

छोटी-मोटी पहचान से नहीं बनेगी बात

एक बार जब्त हुए किसी भी सामान को अब असिस्टेंट कमिश्नर से कम स्तर के किसी भी अधिकारी से नहीं छुड़ाया जा सकेगा। वहीं अगर एक कैलेंडर वर्ष में दूसरी बार सामान उठा तो फिर जुर्माना डेढ़ गुना वसूला जाएगा और ज्यादा बार उठने पर जुर्माने की रकम दोगुनी हो जाएगी। स्टोरेज चार्ज भी आठ गुना हो गया है, यानी अब जितने दिन तक गाड़ी आपने नहीं छुड़ाई उतने दिन तक जुर्माना आठ हजार रुपए प्रतिदिन बढ़ेगा।

...गलत जगह खड़ी गाड़ी पर ऐसे बढ़ा जुर्माना

























जुर्मानापहलेअब
कंपोजिशन चार्ज3750 रुपए15,000 रुपए
कार उठाने का चार्ज750 रुपए5,000 रुपए
स्टोरेज चार्ज/प्रतिदिन1,000 रुपए8,000 रुपए

...इसलिए बढ़ाई जुर्माने की रकम

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, हॉकर्स और रेहड़ी वालों को भी अब बड़ा जुर्माना देना पड़ेगा। निगम ने कंपोजिशन फीस, रिमूवल चार्ज और स्टोरेज चार्ज में खासी बढ़ोतरी कर दी है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कई दिनों से शाहदरा के दक्षिणी और उत्तरी जोन में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ चलाई गई मुहिम का सकारात्मक परिणाम नहीं देखने को मिल रहा है, इसलिए जुर्माने की रकम बढ़ाई गई है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान