
grains
रीवा. जरा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर पानी फेर देगा। इसलिए खेत की उपज को रखने से पहले पूरी सतर्कता बरतें। उपज चाहे अनाज के रूप में या फिर बीज के रूप में रख रहे हों। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कुछ ऐसा ही तरीका बताया।
अनाज भंडारण का तरीका बताया
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पांडेय के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को अनाज भंडारण का तरीका बताया।गांवों में शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रम अभियान के तहत ग्राम अमरा में केंद्र के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके पांडेय के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश कुमार ने किसानों को बताया कि अनाज भंडारण के लिए यह उपयुक्त समय है। प्रथम मानसून से अनाज का भंडारण हो जाना चाहिए। अगर अनाज में नमी १० फीसदी से ज्यादा होता है तो भंडारित खाद्यान्नों में दीमक, घुन, अनाज की सुंडी के साथ जीवाणु व फफूंदी लगने की संभावना बढ़ जाती है।
भंडारण से पूर्व बारदानों का करें उपचार
किसानों को समझाते हुए कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि भंडारण नए बारदाना में किया जाना चाहिए। पुराने बारदाना में भंडारण करना है तो पहले उसे तेज धूप में अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद बारदानों को मैलाथियान 50 इसी की तीन मिली दवा या क्लोरोपायरीफॉस 20 इसी की पांच मिली बड़ी मात्रा प्रति लीटर में मिलाकर बारदानों को को उपचारित कर धूप में सुखाएं। इसके साथ ही अनाज को भी तेज धूप में सुखा लें। उसके बाद अनाज व बीज का भंडारण करें।
कीड़े से बचाव
- अप्रैल मई में गोदामों में नया अनाज रखने से पहले पुराने अनाज को निकालकर साफ कर लें। गोदाम व कोठी की दीवार, फर्श, छत, कोनों को अच्छी तरह साफ कर लें। सुराख व दरार इत्यादि को सीमेंट से बंद कर दें।
- यदि बोरियों में अनाज रखना हो तो नई बोरियां ही प्रयोग करें। पुरानी बोरियों को साइपरमेथ्रिन 25 इ.सी. या फेनवलरेट 20 इ.सी. (एक अभाव दवा व 2500 भाग पानी) या मैलाथियान 50 इ.सी. (एक भाग दवा व 500 भाग पानी) के घोल में 10-15 मिनट तक भिगोएं तथा बाद में बोरियों को छाया में सुखाकर नया अनाज भरें।
- अनाज को हमेशा साफ व सुखाकर ही गोदाम, कोठियों व टंकियों में भरें। गर्म व गीले अनाज में फफूंद व कीड़ों का आक्रमण जल्दी होता है
चूहों से निजात पाने घरेलू नुस्खे
प्याज : यह एक बहुत ही कारगर नेचुरल तरीका है चूहों से मुक्ति पाने का| प्याज की गंध ये चूहे बर्दाश्त नहीं कर पाते है। बस एक प्याज का टुकड़ा और चूहों के छेद के पास या उसके अंदर रख दीजिये और फिर कमाल देखिये|
मानव बाल का प्रयोग : घरों में चूहे होने के कारण आतंक सा मचा रहता है. जिससे हम जल्दी से जल्दी छुटकारा पाना चाहते है, तो आप मानव के बालो को उपयोग में ले सकते है| यह सबसे रामबाण तरीका है चूहों को मारने और उनसे छुटकारा पाने का| आप इन बालो को चूहे के बिल में फेंक दे, चूहे मानव बाल को देख नहीं पाते और कई बार चूहे उन्हें निगल लेते हैं जिसके कारण चूहे मर जाते हैं|
पिपरमिन्ट : चूहों को पिपरमिंट या पुदीने की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है| अगर घर में चूहे आतंक मचा रहे हैं तो रूई के कुछ टुकड़ों में पिपरमिंट को डालकर उनके होने की संभावित जगह पर रख दें| इसकी दुर्गन्ध से चूहों का दम घुटेगा और वे मर जाएंग| पिपरमिन्ट या पुदीना के कुछ फूल या पत्तियों को लें, अब इन पत्तियों को कूटकर घर के दरवाजो और खिड़कियों में रख दे| कुछ दिनो तक इस विधि का उपयोग करे|
गाय का गोबर: यह एक बदबूदार प्रक्रिया है पर अगर आप अपने गार्डन में चूहों की समस्या से परेशान है तो यह तरीका आपके लिए बहुत हैं कारगर साबित हो सकता है| आप गाय के गोबर को लेके उसे आपके गार्डन एरिया में फैला दीजिये, चूहों के इसे खाने पर उनके पेट में दर्द होगा जिसे वे सहन नहीं कर पाएंगे और वो मर जायेंगे|
जाल का उपयोग : चूहे को पकड़ने के लिए आप बाजार में मिलने वाले जाल का भी उपयोग कर सकते है और जब चूहा जाल में फस जाये तो उसे घर से कम से कम 1 किलोमीटर दूर ले जा कर छोड़ दे इससे वह चूहा दोबारा आपके घर में नहीं घुस पायेगा।
Published on:
29 May 2018 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
