विविध भारत

लॉकडाउन में बेरोजगारी का असर! बिहार में शादी से पहले दूल्हे का अपहरण, पुलिस ने ऐसे जुटाया सुराग

फतेहपुर थाना स्थित मायापुर निवासी सौरभ की आगामी 27 जून को शादी है। इस सिलसिले में खरीदारी के लिए वह अपने दोस्त अंजित कुमार के साथ बाइक से निकला। कुछ दूर आगे बढ़ा तभी आधा दर्जन युवकों ने उन दोनों का अपहरण कर लिया।  
2 min read
Jun 09, 2021
symbolic_image.jpg
,,

नई दिल्ली।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान हुए लॉकडाउन में बिहार में बेरोजगार कुछ युवकों ने अपराध की राह पकड़ ली। शादी से पहले एक दूल्हे का अपहरण कर लिया। इस घटना में दूल्हे के दोस्त को भी अगवा कर लिया गया था। घटना गया जिले के मानपुर की है।

पुलिस के अनुसार, फतेहपुर थाना स्थित मायापुर निवासी सौरभ की आगामी 27 जून को शादी है। इस सिलसिले में खरीदारी के लिए वह अपने दोस्त अंजित कुमार के साथ बाइक से निकला। कुछ दूर आगे बढ़ा तभी आधा दर्जन युवकों ने उन दोनों का अपहरण कर लिया। दोनों को छोडऩे के लिए परिजनों से पहले पांच लाख की फिरौती मांगी गई। इसके बाद मामला ढाई लाख में तय हुआ। फिरौती नहीं मिलने या पुलिस को सूचना देने पर दूल्हे और उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

हालांकि, परिजनों ने धमकी को नजरअंदाज करते पुलिस में इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने वजीरगंज डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की एक टीम बनाई। परिजनों ने बताया था कि अपहरणकर्ताओं ने रकम मानपुर के सूर्यमंदिर में मंगवाई है। पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी की और छिपकर अपराधियों के आने का इंतजार करने लगे।

3 बदमाश बाइक पर मंदिर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। इनके नाम कारु सिंह, रौशन पासवान और चंदन कुमार थे। इसके अलावा इस घटना में चार और युवक शामिल थे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। बहरहाल, बिहार में ऐसी घटना काफी समय बाद हुई है, जब शादी से पहले दूल्हे या दुल्हन को अगवा कर लिया जाए और बदले में मोटी फिरौती की रकम लेकर छोड़ा जाए। मगर यह घटना महज ढाई लाख रुपए के लिए हुआ, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Published on:
09 Jun 2021 11:03 am
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video