विविध भारत

Assam Assembly Elections 2021: भाजपा को झटका, प्रचार नहीं कर सकेगा यह दिग्गज नेता

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा के प्रचार करने पर बैन लगा दिया है
less than 1 minute read
untitled_10.png

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा के प्रचार करने पर बैन लगा दिया है। हिमंत अब 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत के बाद लिया है। आपको बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा पर बोडोलैंड पिपुल्स फ्रंट के चेयरपर्सन हग्रामा मोहिलारी के खिलाफ बयान देने और उनको धमकाने का आरोप है।

हिमंत बिस्वा सरमा असम के मंत्री और भाजपा के दिग्गत नेता हैं। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा चुनावी मैदान जीतने के लिए कोई कोर कसर शेष छोडऩा नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों ही दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

Updated on:
02 Apr 2021 09:41 pm
Published on:
02 Apr 2021 09:35 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी