विविध भारत

Money Laundering Case: विजय माल्या को लेकर भारत की बड़ी कार्रवाई, ऐसे दिया बड़ा झटका

Money laundering Case में विजय माल्या पर भारत की कड़ी कार्रवाई फ्रांस में ईडी ने 14 करोड़ की संपत्ति पर किया कब्जा

2 min read
Dec 05, 2020
विजय माल्या

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग ( Money Laundering Case ) केस में फंसे कारोबारी विजय माल्या ( Vijay Mallya ) को लेकर भारत ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशायल ने धन शोधन रोधी कानून के तहत फ्रांस में विजय माल्या की 14 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति को जब्त कर लिया है।

ईडी के मुताबिक फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से हमारे अनुरोध पर कार्रवाई की गई। आपको बात दें विजय माल्या की ये संपत्ति फ्रांस में 32 एवेन्यू एफओसीएच में स्थित है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि जब्त की गई संपत्ति का मूल्य लगभग 14 करोड़ रुपए है।

इस खुलासे के बाद की गई बड़ी कार्रवाई
धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच में खुलासा हुआ था कि संपत्ति के निर्माण के लिए किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड (केएएल) के बैंक खाते से एक बड़ी राशि विदेश भेजी गई थी। माल्या फिलहाल लंदन में हैं और भारत लगातार उनके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा है।

ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट से मिल चुका है झटका
मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामलों का सामना कर रहे विजय माल्या को पहले ही ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट से तगड़ झटका लग चुका है। माल्या ने मई में ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी, जो खारिज हो गई।
ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय में माल्या की अपील खारिज होने के बाद भारत उसके प्रत्यर्पण पर जोर दे रहा है। भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन की शीर्ष अदालत में अपील खारिज होने के पहले अप्रैल में उच्च न्यायालय में भी उनकी अपील खारिज हो गई थी।

2016 से ब्रिटेन में है माल्या
आपको बता दें कि विजय माल्या वर्ष 2016 से ही ब्रिटेन में है। वहां से माल्या लगातार ब्रेटेन में ही शरण का आग्रह कर रहा है। हालांकि भारत ने जून में ब्रिटेन की ओर से आए इस अनुरोध पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

माल्या 18 अप्रैल 2017 को स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) द्वारा प्रत्यर्पण वारंट की तामील किए जाने के बाद से वह जमानत पर हैं।

आपको बता दें कि माल्या 9 हजार करोड़ रुपए के लोन घोटाले में आरोपी हैं। एसबीआई सहित 17 बैंकों से यह लोन लिया गया था। भारतीय एजेंसियों का शिकंजा कसने के बाद माल्या ने कई बार बैंकों का पैसा लौटाने की भी पेशकश की है।

Published on:
05 Dec 2020 12:03 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग