4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Burevi को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानें अब कहां बने रहने के आसार

IMD ने दी जानकारी, कमजोर पड़ा Cyclone Burevi मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में जारी किए ऑरेंज और यलो अलर्ट तीन से ज्यादा राज्यों में शनिवार को बारिश के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Dec 2020, 9:18 AM IST

weather update

चक्रवाती तूफान बुरेवी पड़ा कमजोर

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान बुरेवी ( Cyclone Burevi ) की रफ्तार अब कमजोर पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ घंटों में इस तूफान के मन्नार की खाड़ी में बने रहने के आसार हैं। IMD के मुताबिक गहरे दबाव के कारण चक्रवाती तूफान बुरेवी मन्नार की खाड़ी में कमजोर हो गया है और अब इसके एक ही क्षेत्र में व्यावहारिक रूप से स्थिर रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने साथ ही कहा कि यह तूफान अगले 12 घंटों में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले इसके तमिलनाडु और केरल में नुकसान पहुंचाने की आशंका थी, जिसके कारण दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं, साथ ही नौसेना और वायुसेना भी अलर्ट पर है।

कोरोना वैक्सीन आने से पहले इंटरपोल ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, नकली और मिलावट का सता रहा डर

वापस लिया रेड अलर्ट
आईएमडी ने केरल के सात जिलों में जारी रेड अलर्ट को वापस ले लिया है। इससे पहले शुक्रवार को मौसम विभाग ने कहा था कि तूफान के चलते कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, हालांकि इसके आगे चलकर कमजोर पड़ने की आशंका भी जताई गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक बुरेवी तमिलनाडु के रामनाथपुरम और तूतीकुड़ी जिले के बीच से गुजर गया है।

मन्नार की खाड़ी पर केंद्रीत
आईएमडी के मुताबिक तूफान बुरेवी का दबाव अब कमजोर पड़ता जा रहा है। बुरेवी शुक्रवार शाम 5:30 बजे रामनाथपुरम जिला तट से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मन्नार की खाड़ी पर केंद्रित हो गया। यहां पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में तूफान के हवा की गति लगभग 45-55 से 65 किमी प्रति घंटा है।

इन राज्यों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में शनिवार के लिए कोहरे को लकेर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ओडिशा में हल्की बारिश की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर राज्यों में यलो अलर्ट
मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल, नगालैंड और मेघालय में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

आंदोलन के बीच बड़ी संख्या में मंगाए जा रहे घोड़े, किसानों ने बताया आखिर कहां किया जाएगा इनका इस्तेमाल

यहां बारिश के आसार
तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्वद्वीप में भी बारिश होने के आसार हैं।