विविध भारत

ईडी ने फारूक अब्दुल्ला पर की बड़ी कार्रवाई, 11.86 करोड़ की संपत्ति जब्त

Highlights फारूक अब्दुल्ला की जो संपत्तियां जब्त की हैं, उसमें तीन घर भी शामिल है। फारूक अब्दुल्ला की व्यावसायिक इमारतों पर भी कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
Farooq Abdullah
फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) स्कैम केस में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर फारूक अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के धन की वैधता के संबंध में PMLA के तहत डॉ फारूक अब्दुल्ला की संपत्ति 11.86 करोड़ रुपये आंकी है

तीन घर भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने फारूक अब्दुल्ला की जो संपत्तियां जब्त की हैं। उसमें तीन घर भी शामिल है। इसमें एक घर गुपकार रोड दूसरा तहसील कटिपोरा तन्मर्ग और तीसरा भटंडी जम्मू में होना बताया गया है। ईडी ने श्रीनगर के पॉश रेजिडेंसी रोड इलाके में फारूक अब्दुल्ला की व्यावसायिक इमारतों पर भी कार्रवाई की है।

Published on:
19 Dec 2020 07:52 pm